
राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण अधिकांश हिंदू महिलाओं को योजना का नहीं मिला लाभ : अमर बाउरी
चंदनकियारी में मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं ने किया प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
डीजे न्यूज, चंदनकियारी(बोकारो) : चंदनकियारी में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की फरियाद लेकर पहुंची महिलाओं ने अपने आवेदनों पर कार्यवाही की मांग की। कई महिलाएं तीन महीने की किस्त नहीं मिलने का कारण जानना चाहती थीं, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं था।
महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और वे अक्रोशित हो उठीं। कुछ महिलाएं विरोध करना भी शुरू कर दिया, लेकिन मौजूद बुद्धिजीवियों के प्रयास से उन्हें शांत कर वापस भेज दिया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण अधिकतर हिंदू महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है, जो राज्य की बहुसंख्यक आबादी के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यह योजना सभी महिलाओं के लिए है, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण कई महिलाएं लाभ से वंचित हो रही हैं।
इस मामले में प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए एक कमेटी गठित की है।