राइस डेवलपमेंट के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने पीरटांड़ और डुमरी का दौरा किया
किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : डायरेक्टोरेट ऑफ राइस डेवलपमेंट, पटना के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने बुधवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखंड का दौरा कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएनएम) के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर दलहन उत्पादन, उन्नत कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक राकेश सिंह एवं पीरटांड़ बीटीएम अमित कुमार सहित संबंधित कृषि कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ लेने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए जागरूक किया।