बलियापुर के विभिन्न छठ घाटों पर उमड़ी भीड़, व्रतियों ने सूरज भगवान को दिया पहला अर्घ्य
बलियापुर: बलियापुर के सिंदूरपुर छठ घाट, बेलगड़िया कॉलोनी छठ घाट, मुकुंदा तालाब, अलकडीहा तालाब, सुरूंगा बड़ा तालाब, प्रधानखंटा आदि छठ घाटों पर रविवार शाम आस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। लोगों ने पूजा अर्चना कर सूरज भगवान को अर्घ्य प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो सिंदूरपुर छठ घाट समेत अन्य कई छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। सिंदूरपुर घाट पर भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मिठू सरिया, अल्पना मुखर्जी समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे। घाटों पर शांतिपुर्ण ढंग से पूजा अर्चना को संपन्न कराने के लिए बलियापुर पुलिस को मुस्तैद देखा गया।