पत्रकार के भतीजा का निधन, शोक की लहर

Advertisements

पत्रकार के भतीजा का निधन, शोक की लहर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  भीखराजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सुरेंद्र महतो का भतीजा 56 वर्षीय किशन महतो का रविवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। दिवंगत के परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र हैं। एकमात्र पुत्र प्रकाश महतो गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। परिजन प्रकाश के आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके निधन से विधायक चंद्रदेव महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top