Advertisements
मंदिर की छत ढलाई कार्य में श्रमदान करने जुटे ग्रामीण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंदूरपुर स्थित बाबा कोठा बुढ़ा मंदिर की छत ढलाई का काम रविवार को शुरू किया गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, मुखिया दिलीप कुमार महतो, सुनील गोयल, आशीष मुखर्जी, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, विश्वजीत मुखर्जी, देवव्रत मुखर्जी, गिरधारी लाल अग्रवाल, नरेश हेंब्रम, दिलीप मुखर्जी आदि थे।