प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिद्धार्थ गौतम बुद्ध ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में प्रखंड , जिला एवं राज्य स्तर पर टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।
मौके पर विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो , डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय आदि ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाके में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है। ऐसे प्रतिभावान छात्रों को पहचानने की जरूरत है। विधायक ने छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा अर्जित कर अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से आवश्यक सहयोग की बातें कही।
पूर्व विधायक आनंद महतो ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति को बधाई दिया। उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर के संस्थापक प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, उप प्रमुख आशा देवी, घनश्याम ग्रोवर, गिरधारी लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंन्हा, युद्धेश्वर सिंह, सुरेश प्रसाद, आदित्य मिर्धा, समीर मुर्मू, सीमा देवी, काशीनाथ मंडल, संतोष रवानी, प्रदीप उपाध्याय, संजीत गोराई, शक्तिपद धीवर, शकील अंसारी, रफीक अंसारी, बलराम महतो आदि थे। अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने किया।