पूर्वी टुंडी के फेरी वाले की बेटी कविता बनी जिले की थर्ड टॉपर 

Advertisements

पूर्वी टुंडी के फेरी वाले की बेटी कविता बनी जिले की थर्ड टॉपर

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पढ़ाई के महत्व को समझते हुए कपड़े की फेरी व मजदूरी करने वाले पांच बेटियों के पिता पोखरिया निवासी कृष्णा प्रसाद साव व गृहणी गीता देवी का सीना गर्व से ऊंचा हो गया जब उसकी बेटी कविता कुमारी ने जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला में थर्ड टॉपर होने की सूचना मिली। कविता कुमारी अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल मैरानवाटांड़ की छात्रा है जिन्होंने आर्ट्स संकाय में 447(89.4%)अंक हासिल कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। कविता ,कृष्णा प्रसाद साव की चौथे नम्बर की बेटी है। पिता कृष्णा प्रसाद साव का कहना है कि मेरी सभी बेटियां पढ़ने में होशियार है और मैं बेटियों को उच्च शिक्षा देना चाहता हूं।दो बेटियों की शादी हो चुकी है बावजूद वे पढ़ रही है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने कविता कुमारी की सफलता पर बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top