भाजपा पश्चिमी टुंडी मंडल कमिटी की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

Advertisements

भाजपा पश्चिमी टुंडी मंडल कमिटी की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी टुण्डी मंडल कमिटी की संगठनात्मक मासिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू की अध्यक्षता में टुंडी स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से टुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह जिला महामंत्री प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पार्टी के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। विकास महतो ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल के नवमनोनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही पश्चिम बंगाल और असम सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की।

बैठक का संचालन महामंत्री नागेश्वर पंडित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नकुल सिंह ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, नवल सिंह चौधरी, चन्द्र मोहन राय, मनीषा कुमारी सोरेन, विजय चौधरी, नागेश्वर पंडित, नकुल सिंह, गणेश राय, दीपक कुमार सोनी, धनेश्वर रजवार, तेज नारायण राय, भागीरथ महतो, किशोर हेम्ब्रम, सुनील साव, कालीचरण बास्की, नरेश प्रसाद राय, तारनी पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top