Advertisements
पूर्वी झरिया क्षेत्र में सात अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक समारोह के दौरान अनुकंपा के आधार पर चयनित सात नए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक टी. पासवान ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ कार्य करें तथा कंपनी की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपने वेतन का सदुपयोग करें और जिम्मेदारीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव एवं संसाधन) सुधांशु महाजन, लिपिक समीर कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।