वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र
एफएलएपी ने वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान
डीजे न्यूज, रांची : वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए गए एफएलएपी (Financial Literacy Awareness Program) का दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों शुभम इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पलाजोरी और आईटीआई कॉलेज, ओरमांझी में सफलतापूर्वक समापन हो गया है।
इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को बजट बनाना, बचत करना, निवेश के सही तरीके, कर्ज प्रबंधन, बैंकिंग जानकारी और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया और वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को समझा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र (Certificate) वितरित किए गए। प्रमाण पत्र मिलने पर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी नई जानकारियाँ पाकर अपनी खुशी व्यक्त की और इस कार्यक्रम को बेहद लाभकारी बताया।
छात्रों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता अभियान से उन्हें अपने भविष्य की वित्तीय योजनाओं को समझने में काफी मदद मिलेगी। संस्थान के प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की और ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
GREEN SCAPE TRUST संस्था की टीम ने सभी छात्रों, शिक्षकों और संस्थान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।
छात्रों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना उद्देश्य
बचत और निवेश की आदतें विकसित करना
वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के प्रति जागरूक करना
समापन वक्तव्य
GREEN SCAPE TRUST संस्था आने वाले समय में भी अन्य संस्थानों और कॉलेजों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा वित्तीय रूप से सक्षम बन सकें।