पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी संभालेंगे कांग्रेस के वरीय नेता

Advertisements

पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी संभालेंगे कांग्रेस के वरीय नेता
डीजे न्यूज, धनबाद: सर्कुलर रोड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा ट्रस्ट हॉल में शनिवार को कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में धनबाद शहरी क्षेत्र के जिला प्रभारी शकील अख्तर उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे, इस उद्देश्य से व्यापक रणनीति तैयार की गई।
निर्णय लिया गया कि जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी कार्यकर्ता संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर मतदाताओं की सहायता करेंगे तथा योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटने से रोकने के लिए अभियान चलाएंगे।
बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार, छात्रों पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी तथा जिले की अन्य ज्वलंत जनसमस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी को इन मुद्दों पर जन-जागरण अभियान चलाकर आम जनता के बीच मजबूती से अपनी बात रखनी होगी तथा जनहित के सवालों पर संघर्ष को और तेज करना होगा।
प्रदेश कोडिनेटर सह जिला प्रभारी (शहरी क्षेत्र) शकील अख्तर ने कहा कि वर्तमान समय कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अवसरों से भी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना होगा। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता और संघर्षशील भावना के साथ अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए।
बैठक को मदन महतो, शमशेर आलम, अशोक सिंह,मनोज यादव, मुख्तार खान, कयूम खान, नवनीत नीरज, अवध नारायण प्रसाद, अक्षयवर प्रसाद, गुड्डू खान,  रमेश जिंदल, योगेंद्र सिंह योगी, शाहीद कमर,मंटु दास, महेंद्र दुबे, बिजेंद्र पासवान, निवारण महतो, प्रीतम रवानी, बिरेंद्र गुप्ता, बंटी दास, दिनेश पासवान, गंगा वाल्मीकि, मृत्युंजय सिंह, नवीन पासवान, , राजू दास, जहीर अंसारी, सीताराणा, आसिफ राजा, , कालीचरण यादव, , लगन देव यादव, एस.के. मिश्रा, रवि चौबे, देवेंद्र पासवान, निशा सिंह, भोलानाथ, हरेंद्र शाही, जोगेंद्र सिंह जोगी, इरफान खान, चौधरी सिकंदर आजम, धनेश्वर ठाकुर, हलीम अंसारी, अजय सिंह, मिस्टर खान, वीरेंद्र कुमार, रूबी खातून, प्रमोद सिंह, अब्दुल समद अंसारी, अरविंद सैनी, आशीष सिंह, सुखदेव हांसदा,अरबिंद शैनी, सबिर आलम, निशा सिंह, राहुल राज, मोहम्मद हारुन अंसारी, राज बिहारी यादव, श्याम कुमार साव,बिरेंद्र बहादुर, साहिल अली, मधुसूदन सिंह चौधरी धर्मवीर सिंह,रूबी खातून, सहित सैकडो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाहिद कमर ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top