सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील
डीजे न्यूज, बेरमो, बोकारो : मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को पेंक-नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नितीश कुमार ने की, जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा दलों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में प्रशासन की ओर से मुहर्रम जुलूस के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग इसे आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
थाना प्रभारी नितीश कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी लाइसेंसी अखाड़ाधारी अपने निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काऊ गाने बजाने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में एसआई रंजय कुमार, एस.के. ठाकुर, सुकरा उरांव, मनोहर तिर्की, आकाश मंडल, सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, मिश्रीलाल महतो, भेखलाल महतो, मकसूद अंसारी, हनीफ अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, नसीम खान, फारूक अंसारी, अब्दुल कासिम, नूनूचंद महतो, युसुफ अंसारी, कदम अंसारी, जाकिर अंसारी, आरिफ अंसारी, सूरज साव, कुलदीप महतो, इंतियाज अंसारी, प्रमोद महतो, सतेंद्र पांडेय, अमरु महतो, जानकी महतो, बासुदेव महतो, राजेश हेम्ब्रम, अनिल मरांडी, नरेश तुरी, तुलसी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील
Advertisements