संक्षिप्त खबरें:-
दिवंगत अखबार विक्रेता की पत्नी का निधन
बलियापुर: अखबार विक्रेता स्वर्गीय हराधन मंडल की पत्नी 70 वर्षीय मेंहू देवी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है। उनके निधन से पूर्व मुखिया संतोष रवानी, अधिवक्ता निताई रवानी, गौर मंडल, भोला रवानी, सीरीस सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मालूम हो कि मृतका मेंहु देवी का पति हराधन रवानी का 6 महीना पूर्व निधन हो गया था।
—————————————————-
पारंपरिक विधि से हुई गौमाता की पूजा
बलियापुर: सोहराय पर्व के मौके पर मंगलवार को विभिन्न गांवों में गोहाल पूजा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व संबंधित गांवों में गोट पूजा (ग्राम देवता की पूजा) आयोजित किया गया। लोगों ने अपने घर आंगन को चोक, चंदन से सुसज्जित कर अपने गाय बैलों के सिंगों में तेल, सिंदूर लगाकर पारंपरिक विधि विधान के साथ गौ माता की पूजा की गई। पूजा के दौरान परंपरागत ढंग से पीठा पकवान चढ़ाया गया। गोहाल पूजा के पश्चात कई गांवों में बरद खुंटा का आयोजन भी किया गया।
—————————————————–
शिवपुर में भंडारा का आयोजन
बलियापुर: शिवपुर में काली पूजा के मौके पर मंगलवार को देवघरिया परिवार की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। सफल बनाने में आशीष चटर्जी, अभिजीत चटर्जी, मृयांक चटर्जी, डोला चटर्जी, अशोक भट्टाचार्य, रीना चटर्जी आदि का योगदान रहा।