अखंड हरि कीर्तन से गुंजायमान हुआ मां दुखहरणी मंदिर

अखंड हरि कीर्तन से गुंजायमान हुआ मां दुखहरणी मंदिर

पूर्णिमा नीरज सिंह ने टेका मत्था, क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए की पूजा

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद): कतरास मोड़ स्थित मां दुखहरणी धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों और मंडल की टोलियों द्वारा प्रस्तुत ‘हरे कृष्ण हरे राम’ महामंत्र व भक्ति भजनों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह शामिल हुईं। उन्होंने दरबार में मत्था टेककर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की और समस्त झरिया क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण ने पूर्व विधायक को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर मंटू यादव, उमा सिंह, अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, पवन सिंह, राजा सिंह, दिवाकर सिंह, रवि रवानी, राज कुमार दुबे, रत्नेश यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top