न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल पर गए टाटा भेलाटांड़ के ठेका कर्मी

Advertisements

न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल पर गए टाटा भेलाटांड़ के ठेका कर्मी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों को लेकर टाटा भेलाटांड कोलियरी में ठेकेदार के अधीन कार्यरत ठेका कर्मी मंगलवार को आंदोलन पर उतर आए और कार्य का बहिष्कार कर दिया। हड़ताली कर्मी भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान में जमा होकर नारेबाजी की। यहां से कर्मियों का हुजूम भेलाटांड़ कोलियरी जाने के लिए निकले। कोलियरी के मुख्य गेट (नई वाशरी गेट) पर ही जोगता पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों ने हड़ताली कर्मियों को रोक दिया। यहां कर्मियों ने नुक्कड़ सभा कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद हड़ताली मजदूर वापस फुटबॉल मैदान पहुंचे और आगे की रणनीति बनाई। हड़ताल के कारण प्रथम पाली में लगभग तीन सौ ठेका कर्मी कार्य पर नहीं गए।
हड़ताली कर्मियों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है। स्कील्ड का काम लिया जाता है जबकि अनस्कील्ड का भुगतान मिलता है।
सलाना बोनस भी नहीं दिया जाता है। आठ घंटे के बजाय दस घंटे तक काम कराया जाता है। स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। जब तक मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक हड़ताल जारी है।
ठेका कर्मियों के हड़ताल को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भेलाटांड़ कोलियरी में प्रवेश करने से रोकने के लिए नई वाशरी गेट के पास जोगता पुलिस के अलावा टाटा, निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के सुरक्षा कर्मी तथा क्यूआरटी टीम मौजूद थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top