राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने बलियापुर में दिया धरना
सांसद ढुलू ने कहा-राज्य में खनिज पदार्थों की लूट मची है, प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा बलियापुर प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के गेट के समक्ष धरना दिया गया। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो उपस्थित रहे।
सांसद ढुलू ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए
झारखंड सरकार की नाकामियों पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि जिन वादों के साथ झामुमो सत्ता में आई, उन वादों को पूरा करना भूल गई। राज्य सरकार के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लूट खसोट में व्यस्त हैं। झारखंड में कोयला, लोहा, पत्थर आदि खनिज पदार्थो की लूट मची है।
उन्होंने झारखंड सरकार के विरुद्ध एकजुटता का परिचय देने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा भी करती है।
कार्यक्रम के प्रभारी धर्मजीत सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार किसान, मजदूरों को भूला दिया है।
पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने भी झारखंड सरकार की तीखी आलोचना किया। भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक ने झारखंड सरकार को किसान व मजदूर विरोधी बताया। वक्ताओं में जगदीश रवानी, विजय रवानी, डॉक्टर निशि महतो, ललिता महतो, आशीष मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, नयन ठाकुर, गौर मंडल, राजेश मुखर्जी, दीपक गोप, खगेन पांडे, गुहीराम पाल, गौरांग मंडल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती कर रहे थे।