नेतृत्व में संवेदनशीलता और टीम भावना जरूरी : सरिता लुनानी

नेतृत्व में संवेदनशीलता और टीम भावना जरूरी : सरिता लुनानी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से होटल अशोका इंटरनेशनल में “Leadership Beyond Boundaries – Leads with Heart” विषय पर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता IIW Vice President सरिता लुनानी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में District Chairman प्रियंका कुमार एवं Past Association Treasurer डॉ. नीना कुमार उपस्थित रहीं।

सरिता लुनानी का स्वागत शंखनाद और झारखंडी लोकनृत्य के साथ किया गया। सभागार एवं मंच को झारखंड की कला-संस्कृति की थीम पर सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता लुनानी सहित अतिथियों, PDC पूनम सहाय, क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिन्हा एवं शिवप्रकाश बगड़िया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। ISO नमिता जमवार ने इनर व्हील प्रार्थना प्रस्तुत की, जबकि संगीता सिन्हा एवं अमिता छाबड़ा ने स्वागत गीत पेश किया।

सरिता लुनानी ने प्रभावशाली PPT प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावी नेतृत्व के गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक सफल लीडर अपनी टीम के सदस्यों की क्षमता को पहचानते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ता है। उनकी सहज और प्रेरक प्रस्तुति से चिकित्सक, रोटरी सदस्य, प्राचार्य, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रभावित हुए।

District Chairman प्रियंका कुमार एवं डॉ. नीना कुमार ने सरिता लुनानी के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, उल्लेखनीय कार्ययात्रा और इनर व्हील के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। क्लब सदस्य विभूति रंजना, संगीता सिन्हा, दीप्ति सिन्हा एवं नमिता जमवार ने नेतृत्व की भावना पर आधारित संदेशपूर्ण स्किट प्रस्तुत की। मंच संचालन CGR सोनाली तारवे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सरिता लुनानी के माध्यम से क्लब के दो सेवा प्रोजेक्ट भी कराए गए। इनमें एक विद्यालय में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर/फिल्टर प्रोजेक्ट तथा पांच जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण प्रोजेक्ट शामिल रहा।

क्लब अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों को दिया तथा PDC पूनम सहाय के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। अंत में स्मृति आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top