नीट परीक्षा रद्द होने से टूट रहा छात्रों का मनोबल, गोल इंस्टीट्यूट देगा नई तैयारी और नया आत्मविश्वास

Advertisements

नीट परीक्षा रद्द होने से टूट रहा छात्रों का मनोबल, गोल इंस्टीट्यूट देगा नई तैयारी और नया आत्मविश्वास
डीजे न्यूज, धनबाद : नीट परीक्षा में पेपर लीक एवं अनियमितताओं के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों एवं अभिभावकों में भारी चिंता और असमंजस का माहौल देखा जा रहा है। वर्षों की मेहनत के बाद अचानक उत्पन्न हुई इस स्थिति से लाखों छात्र मानसिक तनाव, दबाव और भविष्य को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। कई छात्रों ने एनटीए
की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परीक्षा की विश्वसनीयता को लेकर चिंता जताई है।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गोल इंस्टीट्यूट के धनबाद सेंटर निदेशक संजय आनंद ने कहा कि ऐसी घटनाएँ छात्रों के मनोबल को गहराई से प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद जब परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठते हैं, तो छात्रों का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है।
उन्होंने बताया कि छात्रों के मानसिक संतुलन एवं बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते हुए GOAL Institute ने “Re-NEET Success Support Program” शुरू किया है। इसके अंतर्गत छात्रों को Free Tests, शिक्षकों का मार्गदर्शन, Doubt Support एवं पर्याप्त समय मिलने पर Free Score Enhancer की सुविधा दी जाएगी। साथ ही समय-समय पर Seminar एवं Webinar का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि छात्रों को सही दिशा, मोटिवेशन और तैयारी की रणनीति मिल सके।
संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहला टेस्ट 15 मई को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद नियमित अंतराल पर अन्य टेस्ट भी लिए जाएंगे, ताकि छात्र Re-NEET की तैयारी को मजबूत बना सकें।
श्री संजय आनंद ने विश्वास जताया कि सही मार्गदर्शन और अनुशासन के साथ छात्र Re-NEET में बेहतर प्रदर्शन कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि GOAL Institute हर परिस्थिति में students के आत्मविश्वास और सफलता के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top