कोल डंप में कोयला की मांग को ले असंगठित मजदूर आंदोलन पर उतरे
बीसीसीएल के ब्लाक दो का कार्य किया बाधित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल के नदखुरकी कोलडंप में पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों ने बुधवार को ब्लॉक दो क्षेत्र का कार्य बाधित कर दिया। मजदूरों ने 14 नंबर हाजिरी घर, अंधा मोड़ के समीप प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंसगठित मज़दूर नेता जुलूस राम का कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा उचित मात्रा में कोयला उपलब्ध नही करवाने से कोयला लदाई का कार्य लगभग ठप है। कोयला के अभाव से नदखुरकी कोलडंप के लगभग सात सौ मजदूरों के समक्ष भूखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। जबकि 25 से 30 टन प्रतिदिन डिस्पेंज हैं, लेकिन ठीक से एक ट्रक भी लोड नहीं होता हैं। मजदूर जब भी हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं, तो उन्हें झूठा केस में फसाया जाता हैं। जब तक कोयला उपलब्ध नहीं होगा कार्य बाधित रहेगा। समाचार लिखें जाने तक चक्का जाम जारी है। मौके पर कैलाश राम, शिवशंकर दास, संजय भुईया, उपेंद्र दास, लछुआ देवी, ननका देवी, कुंती देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, चंदेश्वरी देवी, लीला देवी, शांति देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।