बाघमारा प्रखंड के सीएसआर मद का पैसा तोपचांची में हो रहा खर्च
मासिक बैठक में पंसस ने बीसीसीएल अधिकारी से किया जवाब-तलब
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पंसस की मासिक बैठक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णयों पर पहल नहीं किये जाने तथा बैठक में कई अधिकारियों की उपस्थिति नहीं रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान पानी, बिजली व अन्य मुद्दा छाया रहा। साथ ही गर्मी में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया गया।
राशि बाघमारा प्रखंड की खर्च तोचचांची में
बैठक के दौरान बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र के सीएसआर मद का पैसा बाघमारा प्रखण्ड में खर्च न कर तोपचांची प्रखंड क्षेत्र में इस्तेमाल किए जाने पर सदन का माहौल गरम हो गया। बैठक मे उपस्थित बीसीसीएल अधिकारी को पता तक नही था की सीएसआर मद के पैसा का उपयोग जहां किया जा रहा है, वह किस प्रखंड के अंर्तगत है। इस पर सदस्यों ने अधिकारी की जमकर क्लास ली।
मासिक बैठक में अग्नि प्रभावित गांव सिदपोकी, केशरगढ को विस्थापित की मांग और बाघमारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पानी की समस्या को जोरदार ढंग से उठाया गया।
बैठक में अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू, बीडीओ लक्ष्मण यादव, बीसीओ रघुवंश भारती, बीइइओ तरुण कुमार, सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप, विधायक प्रतिनिधि विनोद साव , पंसस संजय भट्ट, सुरेश रजक, पिंटू वर्णवाल, अजय दास, रंजीत हरि, पूजा देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थे।