नौकरी प्रक्रिया में लाएं पारदर्शिता : आजसू 

नौकरी प्रक्रिया में लाएं पारदर्शिता : आजसू 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नौकरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है और छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो संगठन राज्यव्यापी और चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव, सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार, आशीष सिंह, कृष्ण सिंह, छोटू यादव, सुजीत कुमार, मो. अजीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल, विवेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top