बाइक को बचाने में पलटा टेंपो, दो की हालत गंभीर

बाइक को बचाने में पलटा टेंपो, दो की हालत गंभीर

डीजे न्यूज,  राजगंज(धनबाद): कोलकाता-दिल्ली मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम राजगंज थाना क्षेत्र के जरमुनाई के पास टेंपो पलटने से कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रही बाइक के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रहा टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क के बीचोंबीच पलट गया।
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों में गोविंद दास (सीधाबाद) और प्रिंस केवट (असनासिंघा) की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है।
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top