मुख्य चुनाव आयुक्त अविलंब इस्तीफा दें: अनुपमा सिंह

मुख्य चुनाव आयुक्त अविलंब इस्तीफा दें: अनुपमा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से ‘वोट चोरी’ को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआइआर और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठे सवालों ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि चुनाव आयोग इन सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी जवाब दे। वोट जनता का अधिकार है और उसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

अनुपमा सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग करते हुए कहा कि एसआइआर और ईवीएम से जुड़े आरोपों तथा चुनावी प्रक्रिया में उनकी  भूमिका संदिग्ध है। वे भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्य प्रणाली आपराधिक अनियमितता या मतदाताओं के अधिकार से जानबूझकर खिलवाड़ प्रमाणित होता है। उनके खिलाफ देशद्रोह का  मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सत्ता का नहीं संविधान और जनता के मताधिकार का प्रहरी है। लोकतंत्र बचाना है तो हर वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top