भू-धंसान के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिवाद सभा 4 अक्टूबर को

भू-धंसान के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिवाद सभा 4 अक्टूबर को

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास में हो रहे भू- धंसान के खिलाफ भाकपा माले ने जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 04 अक्टूबर को कतरास थाना चौक में प्रतिवाद सभा आयोजित कर की जाएगी। यह जानकारी भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने दी है। उन्होंने कहा कि कतरास क्षेत्र में भू-धंसान का मुख्य कारण बालू घोटाला, कोयला घोटाला है। आंदोलन के माध्यम से  सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। बीसीसीएल द्वारा साजिश के तहत बालू एवं कोयला घोटाला कर निजी घराने को देने का प्रयास किया जा रहा है। ई  ब्लॉक प्रोजेक्ट के कारण  पचगढ़ी बाजार के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग सकता है। आम जनता दुकानदार चिंतित एवं भयभीत है। अदानी ग्रुप हो या अंबानी ग्रुप, कतरास की धरती से खदेड़ने का काम करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top