मुखिया संजय गोराई की पहल से कुइयां बस्ती आदर्श क्लब परिसर हुआ विकसित
डीजे न्यूज,तिसरा,धनबाद : आमटाल पंचायत अंतर्गत कुइयां बस्ती स्थित आदर्श क्लब में फेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पूरा होने पर सोमवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उसका उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य पंचायत के मुखिया संजय गोराई के प्रयास से कराया गया, जिसमें आदर्श क्लब के सदस्यों ने भी भरपूर सहयोग दिया।
उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने नए निर्माण कार्य का स्वागत करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद फेवर ब्लॉक का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर अदालत प्रमाणिक, तारक दास, निरापद प्रमाणिक, राजेश दास, राजू प्रमाणिक, विधान माझी, प्रदीप प्रमाणिक, मुकेश प्रमाणिक, बच्चू प्रमाणिक, पप्पू माझी, सानू दास, रोबिन दा सहित आदर्श क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
मुखिया संजय गोराई ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से आमटाल पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।