बलियापुर की खबरें:-
स्थापना दिवस पर नाग देवता की हुई पूजा
डीजे न्यूज, बलियापुर: पहाड़पुर स्थित शिव मंदिर में स्थापित नाग देवता की स्थापना दिवस पर सोमवार को पूजा का आयोजन किया गया।
भाजपा नेत्री तारा देवी एवं ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ एवं नाग देवता की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति की प्रार्थना की। मौके पर भाजपा की युवा नेत्री डॉक्टर निशि महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, शंकर महतो के अलावा काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु थे।
————————————–
खराब पड़े चापाकल की कराई मरम्मत
बलियापुर: दूधिया में चापाकल के काफी दिनों से रहने से लोगों को पीने का पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए उप मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी ने अपने स्तर से सोमवार को खराब चापाकल की मरम्मती कराई। उनके इस कार्य की ग्रामीण काफी प्रशंसा कर रहे हैं। मौके पर एनुल अंसारी, शरीफ अंसारी, अखलाक अंसारी, उस्मान अंसारी, मफिजुद्दीन, जैनुल अंसारी आदि मौजूद थे।
—————————————–
अजय को मिला सहायक आचार्य का नियुक्ति पत्र
बलियापुर: रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में सोमवार को आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में बलियापुर के अजय कुमार महतो को सहायक आचार्य पद के लिए नियुक्ति पत्र मिला है। सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति में धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। वे इसके पूर्व कलियासोल प्रखंड में कार्यरत थे। अजय बलियापुर प्रखंड के उप प्रमुख आशा देवी के देवर हैं। शिक्षक स्वपन कुमार महतो, लायंस क्लब के अरुण महतो, मुकुल चंद्र रोहिदास आदि ने उन्हें बधाई दी है।