मुखिया संघ ने नवपदस्थापित बीडीओ से की शिष्टाचार मुलाकात, किया स्वागत
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : बुधवार को प्रखंड के नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल किशोर महतो से मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुखिया संघ के सदस्यों ने प्रखंड के विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं और पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।
वहीं, नये बीडीओ ने भी सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सरकार की योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने की बात कही।
मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मो ऐनुल हक, सतीश मुर्मू, सुनीता हेम्ब्रम, संतलाल बाबा, प्रदीप बास्की आदि मौजूद थे।