Advertisements
मर्सी हॉस्पिटल में हाई-रिस्क तीसरी प्रेग्नेंसी में सफल सर्जरी, मां-बच्चा दोनों सुरक्षित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : तीसरी सिजेरियन डिलीवरी और डायबिटीज जैसी जटिल स्थिति वाली हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की। इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को डॉ. लीलावती ने कुशलता से अंजाम दिया, जबकि नवजात शिशु का उपचार डॉ. प्रियंका की देखरेख में किया गया।
मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ पीएच मिश्रा ने बताया कि मर्सी अस्पताल की पूरी टीम के समन्वित प्रयास से मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस उपलब्धि पर पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी है।