अर्जुन मुंडा नौ मई को दुमका में करेंगे आंदोलन का नेतृत्व, बिजली-पानी संकट पर घेराव

Advertisements

अर्जुन मुंडा नौ मई को दुमका में करेंगे आंदोलन का नेतृत्व, बिजली-पानी संकट पर घेराव

डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा राज्य में व्याप्त बिजली एवं पेयजल संकट के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का 9 मई को दुमका आगमन होगा।

जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन मुंडा के आगमन को लेकर जिला इकाई द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन के साथ बिजली-पानी की समस्या को लेकर दुमका समाहरणालय के समक्ष जोरदार आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की विफल नीतियों के कारण आम जनता बिजली कटौती एवं पेयजल संकट से जूझ रही है। भाजपा इस जनसमस्या को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मुंडा के दुमका आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top