कार्मेल स्कूल धनबाद में एएसआइएससी जोनल स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता संपन्न
डी नोबिली स्कूल भूली की तन्वी मित्तल बनीं विजेता
डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मेल स्कूल, धनबाद की मेजबानी में बुधवार को ‘उदुमाला ग्रेगोरी रेड्डी मेमोरियल एएसआइएससी जोनल स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ‘सब-जूनियर’ वर्ग (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच और संवाद कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मेजबान कार्मेल स्कूल के अलावा, डी नोबिली स्कूल की विभिन्न शाखाओं (सीएमआरआई, एफआरआई, सिंदरी, गोमो, कोराडीह, चंद्रपुरा और भूली) और सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो के प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों से सबका मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष परिणाम के लिए शिक्षा जगत के विशेषज्ञों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था। इनमें धनबाद की अनुभवी अंग्रेजी शिक्षिका सुजाता रंजन, गुरु नानक कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) डॉ. वर्षा सिंह और इसी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सुरभि कश्यप शामिल रहीं।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद डी नोबिली स्कूल, भूली की तन्वी मित्तल को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम उपविजेता: तोशिका खत्री (कार्मेल स्कूल, धनबाद)।
द्वितीय उपविजेता: अनुनय सिंह भारद्वाज (डी नोबिली स्कूल, चंद्रपुरा)।
प्रतिष्ठित निर्णायकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और कहानी सुनाने के अंदाज की काफी सराहना की। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों को सराहा।