मूसलाधार बारिश का कहर : एनटी/एसटी के गोल्डन पहाड़ी के नीचे जलभराव, 100 मवेशियों समेत दर्जनों लोग पानी में फंसे

मूसलाधार बारिश का कहर : एनटी/एसटी के गोल्डन पहाड़ी के नीचे जलभराव, 100 मवेशियों समेत दर्जनों लोग पानी में फंसे

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बलियापुर क्षेत्र के एवं लोदना क्षेत्र के गोल्डन पहाड़ी के नीचे रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कई घरों में पानी घुस गया है, जबकि कुछ घरों के धंसने की भी बात स्थानीय लोगों ने कही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 घर पानी से प्रभावित हैं और लगभग 100 मवेशी भी पानी के बीच फंसे हुए हैं। ग्रामीणों चंदन कुमार का कहना है कि मवेशियों के लिए चारा और अनाज की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। कई मवेशी लंबे समय से पर्याप्त चारा नहीं मिलने के कारण परेशान हैं।

वहीं, प्रभावित लोगों ने बताया कि कुछ परिवारों को रहने के लिए क्वार्टर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन कई लोगों को अभी तक क्वार्टर नहीं मिला है। जिन लोगों को क्वार्टर मिला है, उनमें से कुछ को लिखित कागजात नहीं दिए गए हैं, जिससे भविष्य को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।

आउटसोर्सिंग के ओबी डंपिंग कर तीर छोर से पत्थर गिराकर पहाड बना कर तबाही मचा दी गई हैं ।

बारिश के कारण गोल्डन पहाड़ी के आसपास का पूरा क्षेत्र चारों तरफ पानी और मलबे में तब्दील हो गया है। लोगों का कहना है कि मौजूदा हालात में यहां रहना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने, रहने की उचित व्यवस्था करने और मवेशियों को रखने के लिए सुरक्षित जगह तथा चारे की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top