कलाकारों ने किया जीवंत अभिनय, दर्शकों ने सराहा
बलियापुर: मोको में आयोजित काली पूजा के दौरान चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में गुरुवार रात बांग्ला जात्रा का आयोजन किया गया। रामकिंकर आचार्य द्वारा निर्देशित “भगवानेर शेष विचार” शीर्षक पर आधारित जात्रा के कलाकारों ने अभिनय का अनूठा संगम पेश किया। कलाकारों के अभियन से दर्शक काफी प्रभावित हुए।
धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, नयन ठाकुर, दीपक गोप, प्रशांत आचार्य, तारकनाथ खवास, गोवर्धन बनर्जी, राजीव लोचन, आचार्य संपद आदि थे।