धनयडीह की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित डीजे न्यूज, गिरिडीह : खेल के मैदान में बेटियों की प्रतिभा और जज्बे ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह की बालिका क्रिकेट टीम ने ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज-गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2’ का खिताब जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जीत की स्मृति को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जागो फाउंडेशन, गिरिडीह की यह पहल छात्राओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में धनयडीह, पनयडीह, पर्वतपुर, जीतपुर, दासोडीह, सुईयाडीह, जोगीटांड़, पहाड़पुर, उतिमताड़ और गादी की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में धनयडीह की बालिका टीम ने जीतपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की कप्तान रिया कुमारी, उपकप्तान सुलेखा कुमारी के अलावा शीतल कुमारी, नंदनी कुमारी, वृष्टि कुमारी, काजल कुमारी, अंशु कुमारी, तनु कुमारी, सुहानी कुमारी, नंदनी सौरभ, रिंकी कुमारी, हर्षिता कुमारी और चंद्रमुखी कुमारी को सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

धनयडीह की बेटियों ने क्रिकेट में लहराया परचम, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : खेल के मैदान में बेटियों की प्रतिभा और जज्बे ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह की बालिका क्रिकेट टीम ने ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज-गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2’ का खिताब जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जीत की स्मृति को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि जागो फाउंडेशन, गिरिडीह की यह पहल छात्राओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।

नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 10 से 12 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में धनयडीह, पनयडीह, पर्वतपुर, जीतपुर, दासोडीह, सुईयाडीह, जोगीटांड़, पहाड़पुर, उतिमताड़ और गादी की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में धनयडीह की बालिका टीम ने जीतपुर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम की कप्तान रिया कुमारी, उपकप्तान सुलेखा कुमारी के अलावा शीतल कुमारी, नंदनी कुमारी, वृष्टि कुमारी, काजल कुमारी, अंशु कुमारी, तनु कुमारी, सुहानी कुमारी, नंदनी सौरभ, रिंकी कुमारी, हर्षिता कुमारी और चंद्रमुखी कुमारी को सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top