घटवाल महासभा की बलियापुर प्रखंड कमेटी गठित

घटवाल महासभा की बलियापुर प्रखंड कमेटी गठित

बलियापुर: घटवाल आदिवासी महासभा की बैठक शुक्रवार को सरिसाकुंडी में संपन्न हुई। बैठक में महासभा के बलियापुर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमें दीपक राय को प्रखंड अध्यक्ष, वीरू सिंह सचिव, उमेश राय उपाध्यक्ष, बबलू राय महासचिव, ज्योति राय कोषाध्यक्ष एवं संजीत राय को संगठन मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी समिति में कुलदीप राय, अशोक राय, रमेश सिंह, अजय राय आदि को शामिल किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top