देवरी के असको में शनिचरी हाट को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने लगाई रोक

देवरी के असको में शनिचरी हाट को लेकर दो पक्षों में विवाद, प्रशासन ने लगाई रोक
दुर्गा पूजा बाद होगा समाधान
डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : देवरी प्रखंड के असको गांव स्थित दुबे मंडा परिसर में लगने वाले शनिचरी हाट को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद के कारण तनाव की स्थिति बन गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंधु कच्छप और थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में दोनों पक्षों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की राय ली।
बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी मांग रखी। प्रशासन ने हिदायत देते हुए कहा कि जब तक अंचल कार्यालय से हरिया के लिए एनओसी नहीं मिलता है, तब तक हटिया नहीं लगेगी। साथ ही उक्त समस्या के निराकरण हेतु आगामी दुर्गा पूजा के बाद समस्या का हल करने का निर्णय लिया गया। तब तक दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
मौके पर असको पंचायत के मुखिया पति नकुल महथा, भगीरथ राय, राजेश तिवारी, अशोक राय, सच्चिदानंद तिवारी, वासुदेव राय, प्रदीप महथा, पवन राय, श्यामसुंदर दास, शिव शंकर तिवारी, शिव शंकर चौधरी, महेंद्र सिंह, इंद्रदेव महथा आदि कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top