महात्मा गांधी जयंती पर उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों को किया नमन

महात्मा गांधी जयंती पर उपायुक्त सहित वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों को किया नमन

 Reform Utsav के तहत ग्राम सभाओं के माध्यम से योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग को आत्मसात करते हुए जनकल्याण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

Reform Utsav के तहत ग्राम सभाओं एवं कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष जोर

उपायुक्त ने बताया कि Reform Utsav को People’s Plan Campaign (PPC) के साथ एकीकृत करते हुए 02 अक्टूबर को जिले में आयोजित ग्राम सभाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। Reform Utsav के तहत ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने, योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभियान के प्रभावी संचालन एवं कार्यक्रमों के अनुश्रवण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top