सत्य, अहिंसा और करुणा के पुंज महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक : देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार

सत्य, अहिंसा और करुणा के पुंज महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक : देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार

डीजे न्यूज, देवघर : गांधी जयंती के पावन अवसर पर टावर चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुश्री सुलोचना मीना ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

माल्यार्पण के पश्चात उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुंज थे। उनका जीवन आदर्श और विचार आज भी पूरे समाज और देश को सही राह दिखाते हैं। बापू की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए उपायुक्त ने स्वच्छता को आत्मसात करते हुए सभी नागरिकों से उनके बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इसके साथ ही उपायुक्त ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। उनका दिया हुआ ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देश के सुरक्षा बलों और किसानों को नई ऊर्जा देता है। उपायुक्त ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के विचार और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

स्वच्छता अभियान और नशामुक्त समाज का संकल्प

जयंती के इस विशेष अवसर पर उपायुक्त ने जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा समाज को नशामुक्त व सशक्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए गंदगी और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाना जरूरी है। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील की कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना सक्रिय योगदान दें। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top