दामोदर नदी घाट पर दिखीं आस्था का अनुपम दृश्य

दामोदर नदी घाट पर दिखीं आस्था का अनुपम दृश्य

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व नगर में पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महापर्व के तीसरे दिन रविवार को दामोदर नदी किनारे छठ घाट पर आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला। छठ व्रत धारण करने वाली महिलाओं के साथ सामाजिक महिला पुष्पा राय ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को जल में खड़े होकर विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। छठी मइया के पारंपरिक गीतों, जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा तालाब परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
छठ महापर्व के अवसर पर किन्नर समाज के स्वेता किन्नर अपने सदस्यों के साथ घाट पहुंचे। उन्होंने भगवान सूर्य की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही छठ व्रत कर रही सामाजिक महिला पुष्पा राय ने अर्ध्य देने के बाद घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top