मंदिर की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे, सरकारी नापी और चाहरदीवारी होगी 

*मंदिर की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे, सरकारी नापी और चाहरदीवारी होगी

सर्व समाज गोविंदपुर ने लिया संकल्प*

डीजे न्यूज,

गोविंदपुर, धनबाद :* सर्व समाज गोविंदपुर की आम सभा शनिवार को *श्री अग्रसेन भवन* में *समाजसेवी शरत दुदानी* की अध्यक्षता में हुई। इसमें *श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुरबाड़ी) जमीन की रक्षा* का संकल्प लिया गया।

उपस्थित लोगों ने एकमत से कहा कि *”मंदिर की एक इंच जमीन पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।”* इसकी *सरकारी नापी कराई जाएगी*। नापी के दिन सभी लोग मौजूद रहेंगे। *पूरी जमीन की चाहरदीवारी* कराई जाएगी तथा *मंदिर का काम पूरे समाज के सहयोग से किया जाएगा*। मंदिर का *शिलान्यास पहले ही हो चुका है। नक्शा भी बन गया है। अब निर्माण की बारी है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि *”मंदिर की जमीन को लेकर किसी की किसी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यदि मंदिर के अंदर भी किसी की जमीन है तो उसे छोड़ दिया जाएगा, परंतु अतिक्रमण करने किसी हालत में नहीं दिया जाएगा।”* उन्होंने कहा कि *”यह गोविंदपुर का 100 वर्ष से अधिक पुराना मंदिर है। अब इसका निर्माण नए सिरे से होगा।”*

सभा में *प्रभु विश्वकर्मा, रमेश सरिया, महावीर विश्वकर्मा, ओमप्रकाश बजाज, सुरेश सरिया, पवन लोधा, किशन अग्रवाल, हेमंत यादव, सुमिता दास, बबलू बिस्टू, अनंत बर्मन, एसएन लाल त्यागी, विनोद बर्मन, प्रदीप गुप्ता, शैलेश दुदानी, संदीप विश्वकर्मा, वीरेंद्र रजक, जयजीत मुखर्जी, आनंद जायसवाल, अनिल साव, अमरदीप सिंह, जितेश जायसवाल, बलराम साव, प्रदीप गुप्ता, कीरिटी भूषण रूज, पप्पू विश्वकर्मा, गोविंद राय, विजय बर्मन, राजा जायसवाल, सुरेश भगत, विपिन रजक, संजय साव, बमबम साव, जीतू गुप्ता, अमल दत्ता, सुभाष घाटी, मनोज अग्रवाल, शत्रुघ्न साव, महावीर विश्वकर्मा, अनूप साव, संजय सरिया, शरत अग्रवाल, राजेश शर्मा, कुणाल शर्मा* सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top