*”बच्चियों की शिक्षा और भविष्य के लिए हरसंभव मदद की जाएगी” भाजपा नेता धरणीधर मंडल ने तिलाटांड़ में अनाथ बहनों को दिया भरोसा*
*डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : मुकुंदा पंचायत अंतर्गत *तिलाटांड़ गांव* की मासूम बहनों की जिंदगी से माता-पिता का सहारा हमेशा के लिए छिन गया। पिता *स्वर्गीय इंद्रजीत मोदक* के निधन के पश्चात गत सप्ताह बीमारी के कारण मां *गीता देवी* भी इस दुनिया को अलविदा कह गईं। अब इन मासूम बच्चियों के सामने सबसे बड़ा सवाल अपने *भविष्य, पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी* का है। घर में पसरा सन्नाटा और आंखों में अपनों को खोने का दर्द हर किसी को भावुक कर देता है। गांव के लोग भी बच्चियों की हालत देखकर द्रवित हैं।
परिवार की इस पीड़ा की *भाजपा नेता धरणी धर मंडल* तिलाटांड़ गांव पहुंच कर, बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी, *आर्थिक सहयोग प्रदान किया* और भरोसा दिलाया कि *उनकी शिक्षा, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।*
उन्होंने *लोगों से अपील की कि ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।*
मौके पर *सुनील मोदक, बिरंची सिंह, प्रबीर मुखर्जी, विश्वामित्र महतो, मिंटू साव, मुक्तेश्वर महतो, बसंत ठाकुर, जयराम रवानी, खजानती बाउरी* शामिल हैं।