लोदना क्षेत्र के 25 सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित 

लोदना क्षेत्र के 25 सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, तिसरा (धनबाद) : लोदना क्षेत्र से सेवा-निवृत्त हुए कुल 24 पुरुष एवं एक महिला कर्मी के सम्मान में मंगलवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अवर महाप्रबंधक परवेज आलम ने की।

समारोह के दौरान अवर महाप्रबंधक परवेज आलम ने सेवा-निवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “इन कर्मियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कंपनी की सेवा की है। इनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

इस अवसर पर अवर महाप्रबंधक परवेज आलम एवं क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सं.) अमित कुमार महतो ने सभी सेवा-निवृत्त कर्मियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉली बैग एवं कलाई घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सेवा-निवृत्त कर्मियों के परिजनों के साथ-साथ लोदना क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा, जहां सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राकेश कुमार (बड़ा बाबू), किशोर कुमार, लिली खान, फिरोज अकरम, हिरु सहिस, नेहा चौधरी, सुमित कुमार, देवेन्द्र साव, बदरुल हसन खान, लालटु रजवार, मुरली भुईयां एवं शकुंतला मोदिन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top