लायंस क्लब हरिणा ने चलाया पौधरोपण अभियान
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के उद्देश्य से लायंस क्लब हरिणा की ओर से शनिवार को एंजल पब्लिक स्कूल पांडेडीह में 15 पौधे लगाए गए। क्लब के अध्यक्ष केसी पॉल , लायन सुनील सिंह, लायन आशुतोष बर्मन, लायन रवि चौहान तथा शिक्षक तरुण विश्वकर्मा, रणजीत कुमार एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।
पौधारोपण के पश्चात सभी बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने हेतु इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि जुलाई-सितंबर तक कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। “मिशन 500” के तहत विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।