उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू में प्रबंध समिति गठित, रंजू देवी बनीं अध्यक्ष
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
उत्क्रमित उच्च विद्यालय टुंडू में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के पुनर्गठन हेतु शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रंजू देवी को अध्यक्ष एवं सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुनी गयी। संयोजिका के पद पर पूनम देवी का चयन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुखिया बिनोद नापित ने की। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी (CRP) शिव चरण रवानी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार उपस्थित थे । इसके अलावा विद्यालय के दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई समिति विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।