गोमो-पारसनाथ के रास्ते 01 ट्रिप धनबाद-पटना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कल
डीजे न्यूज, धनबाद:
यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के मद्देनजर ने.सु.च.जं. गोमोह- पारसनाथ- हजारीबाग रोड- परसाबाद- कोडरमा- पहाड़पुर स्टेशनों के रास्ते 01 ट्रिप धनबाद-पटना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है। यह गाड़ी 12 नवंबर को धनबाद से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी, 10.56 बजे ने.सु.च.जं. गोमोह स्टेशन पहुंचेगी तथा 10.58 बजे प्रस्थान करेगी, 11.14 बजे पारसनाथ स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.16 बजे प्रस्थान करेगी, 11.37 बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.39 बजे प्रस्थान करेगी,
11.55 बजे परसाबाद स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.57 बजे प्रस्थान करेगी, 12.17 बजे कोडरमा स्टेशन पहुंचेगी तथा 12.19 बजे प्रस्थान करेगी, 13.00 बजे पहाड़पुर स्टेशन पहुंचेगी तथा 13.02 बजे प्रस्थान करेगी तथा 16.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।