कतरास में डेयरी दुकान से नकदी व दूध-दही की चोरी

कतरास में डेयरी दुकान से नकदी व दूध-दही की चोरी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित सुरेश वासन की सुधा डेयरी फार्म दुकान में रविवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करकट सीट तोड़कर करीब 15 लीटर दूध, दही समेत लगभग आठ हजार रुपये नकद और सिक्के ले गए।
सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक ने गल्ला टूटा हुआ और करकट की सीट क्षतिग्रस्त देखी, इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना दुकानदार ने मौखिक रूप से कतरास पुलिस को दी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। दुकानदारों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top