कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने दिया धरना
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
अवैध कोयला खनन, भू-धंसान के खिलाफ कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने रविवार को थाना चौक स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
धरनार्थियों ने अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों और अंडरग्राउंड खदानों में तुरंत बालू भराई कराने और सर्वे करने की आवाज बुलंद की। इसके साथ ही सुरक्षित अंडरग्राउंड माइनिंग पद्धति से ही कोयला निकालने, ई-मेगा प्रोजेक्ट्स पर रोक लगाने तथा बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई।
मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, डॉ बी एन चौधरी, कांग्रेस नेता अशोक लाल, गौतम मंडल, अनुज सिन्हा उर्फ पलटू, पूर्व पार्षद विनोद गोस्वामी, प्रभात मिश्रा, दीप नारायण सिंह, जावेद रजा, प्रिंस शर्मा, सुदाम गिरी, राजीव रंजन सिंह, बिनय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।