सलानपुर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास के सलानपुर स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन शार्प साइट आई हॉस्पिटल (Sharp Sight Eye Hospital) की विशेषज्ञ टीम तथा एपीएल पैथ लैब के सौजन्य से किया गया। टीम ने स्थानीय लोगों के आंखों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में कतरास, रामकनाली, केशलपुर, पचगढ़ी बाजार तथा सलानपुर आदि आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुल 87 लोगों ने अपनी जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया।
सफल बनाने में श्री फार्मा के धनंजय श्रीवास्तव, चंचल दास, चंद्रशेखर दास, अनुप चक्रवर्ती, नयन चक्रवर्ती, विजय चक्रवर्ती, मंजीत दास, प्रदीप दास, विजय दास, समीर बनर्जी आदि सक्रिय थे।