बलियापुर की खबरें:-
चंद्रवंशी समाज को पार्टी में जगह देने का किया आग्रह
बलियापुर: चंद्रवंशी चेतना मंच का एक शिष्टमंडल रविवार को भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू से रांची स्थित पार्टी कार्यालय में मुलाकात किया। शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को चंद्रवंशी समाज के अधिकांश लोगों के भाजपा के समर्थक होने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जानकारी दी। साथ ही संगठन में चंद्रवंशी समाज को जगह देने की आग्रह करते हुए कहा कि इससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। शिष्टमंडल में मंच के प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद दिवाकर, धनबाद के अध्यक्ष विजय रवानी, गिरीडीह के शिबू चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, विजेंद्र चंद्रवंशी आदि थे।
———————————————–
भाजपाइयों ने सुनीं पीएम के मन की बात
बलियापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 138 वां संस्करण को सुनने के लिए रविवार को भाजपा नेत्री तारा देवी के पहाड़पुर स्थित आवासीय कार्यालय में लोगों की काफी भीड़ जुटी। मौके पर डॉक्टर निशि महतो, मुक्तेश्वर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।
————————————————
झामुमो नेता की पुण्यतिथि पर 30 लोगों ने किया रक्तदान
बलियापुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता दिलीप रवानी की पुण्यतिथि पर रविवार को कर्माटांड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्व दिलीप रवानी स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया। विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता व प्रबुद्ध लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर स्वर्गीय रवानी की पत्नी चारु वाला देवी, उषा देवी, झामुमो के राजेंद्र किस्कू, भुवन रवानी, भाजपा नेता जगदीश रवानी, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो, मुनमुन देवी, गुरूपद कुंभकार, हेमंत रवानी, रंजीत कुंभकार, ओपन मुर्मू, दिनेश गोराई, सुरेश रवानी, प्रदीप रवानी, मुकेश रवानी आदि थे।
————————————————-
बारिश से कई घर धराशायी
बलियापुर: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कोड़ाहीड़ गांव की सबा खातून की मिट्टी का घर शनिवार की रात क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण भुक्तभोगी के रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वह अपनी गोतनी के घर पर बच्चों के साथ रहने को विवश है। वहीं रांगामाटी स्थित तालाघुटू निवासी शिवलाल मुर्मू का भी घर ढह गया। दूधिया पंचायत स्थित बेड़ा नियामतपुर गांव के इब्राहिम शेख का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित लोगों ने सरकार एवं प्रशासन से अविलंब आवास निर्माण योजना का लाभ दिलाने की मांग किया है।
———————————————-
नई राह पुस्तक के प्रकाशन को लेकर हुई चर्चा
बलियापुर: “नई राह” पुस्तक के द्वितीय संस्करण के प्रकाशन हेतु रविवार को झरिया मे पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुस्तक को प्रकाशित करने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई। मौके पर पुस्तक के सह संपादक बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, अधिवक्ता सुभाष प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी, राणा चट्टराज, विजय कुमार पासवान, सुरजीत चंद्र आदि थे।