कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति का जनजागरण कारवां पहुंचा छाताबाद ​

कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति का जनजागरण कारवां पहुंचा छाताबाद
​
भविष्य बचाने को एकजुटता का किया आह्वान

 

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के ई- ब्लॉक मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का कारवां गुरुवार को छाताबाद पहुंचा। पिछले एक सप्ताह से कतरास, गुहीबांध, सिलेटेड, गोविंदपुर, केशलपुर, रामकनाली बस स्टैंड, लेटाइल धौड़ा, आकाशकिनारी और जरलाही में अभियान चलाया गया था।
छाताबाद में बैठक एवं जनसंपर्क के जरिए ई-ब्लॉक मेगा प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने के बाद जनमानस को होने वाले संभावित दुष्परिणाम से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा कि घनी आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही आउटसोर्सिंग व हेवी ब्लास्टिंग के कारण पूरा इलाका भू-धंसान की जद में है। उन्होंने कहा कि यदि आज हम एकजुट नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने जनविरोधी ई-ब्लॉक प्रोजेक्ट को रद्द कर भूमिगत खनन को प्राथमिकता देने, 100% वैज्ञानिक बालू भराई करने और अब घर-घर हस्ताक्षर महाअभियान चलाने का ऐलान किया।
​छाताबाद के ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर बेलगड़िया नहीं जाएंगे, क्योंकि उनका रोजगार व बच्चों का भविष्य कतरास से जुड़ा है। यदि पुनर्वास करना ही है तो कतरास के पास ही सुरक्षित स्थान पर सम्मानपूर्वक बसाया जाए।
​मौके पर मो. कौशर खान, साहिद कुरैशी, मो. तौसीफ अंसारी, साबिर अंसारी, सेराजुद्दीन, मो. परवेज अंसारी, जाहिद अंसारी, मो. जमील अंसारी, जिब्रैल अंसारी, सेराज अंसारी, फिरोज अंसारी, मो. आरिफ अंसारी, मो. रफीक अंसारी, मनसूर अहमद, मो. बशीर अंसारी, मो. साहिल अंसारी, अफरोज अंसारी, हुमायूं अंसारी, रियाज अंसारी, असलम अंसारी, अफजल अंसारी, मो. खालिद अंसारी एवं मो. खुर्शीद आलम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top