नन्हें-मुन्नों के साथ डांडिया खेलकर खुशियों को किया साझा

नन्हें-मुन्नों के साथ डांडिया खेलकर खुशियों को किया साझा

डीजे न्यूज, धनबाद: किड्स केयर प्ले स्कूल कोलाकुसमा में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। शारदीय नवरात्र के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नन्हें -मुन्नों ने बेहतरीन डांडिया की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने भी बच्चों के साथ डांडिया खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया। बच्चों के चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कान, उनकी मासूम अदाएँ और उत्साह से भरा वातावरण इस आयोजन को और भी खास बना रहा था।
बच्चों के बीच बिताए गए ये खूबसूरत पल न केवल मन को आनंदित करने वाले रहे, बल्कि यह भी एहसास कराते हैं कि बच्चों की मुस्कान ही जीवन की सबसे अनमोल खुशियों में से एक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय परंपराओं के प्रति प्रेम, आपसी मेल-जोल और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top